સાચો જવાબ:
अजंता के चित्र अपनी सजीवता, रंगों की ताजगी, रेखाओं की तरलता और भाव-अभिव्यक्ति के लिए विश्वविख्यात हैं। इन चित्रों में भगवान बुद्ध के जन्म से लेकर निर्वाण तक के जीवन तथा उनकी 555 जातक कथाओं को अत्यंत निपुणता से दर्शाया गया है। चित्रों में एक ओर दया, क्षमा और भक्ति का सागर है, तो दूसरी ओर जीवन के हर पहलू—राजा, रंक, नगर, गाँव, पशु-पक्षी और महलों के सजीव दृश्य चित्रित हैं। इन चित्रों ने देश के साथ-साथ पूरे एशिया की चित्रकला को गहराई से प्रभावित किया है।