સાચો જવાબ:
बच्चों द्वारा गाया गया गीत "यह पौधा सपना है, यह पौधा अपना है..." राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और नए भारत के निर्माण की भावना को व्यक्त करता है। इसका भावार्थ है कि यह नन्हा पौधा भारतवासियों के उस प्यारे स्वप्न का प्रतीक है, जो सभी को एक सूत्र (डोर) में बाँधता है। यह पौधा किसी एक का नहीं बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का है। जो लोग आपसी भेद-भाव भुलाकर एकता की डोर में बँधते हैं और नई चेतना (भोर) के साथ जागते हैं, यह पौधा उन्हीं के सद्भाव, प्रेम और नए भारत का प्रतीक है।