ધોરણ 11 | విષય: Hindi sl
बापू के कमरे में खजूर की चटाई और खादी से ढका बिस्तरा, तकिया, तुलसी की माला, यरवदा-चक्र (चरखा), और रद्दी कागजों का पत्तों का टोकरा दिखाई देता है। इसके अलावा पीतल का थूकदान, कलमदान, पेंसिल, कताई की पूनी-ताँत, तीन खानों का शैल्फ, उसमें रखी पुस्तकें, तीन बंदर, चिकना पत्थर, तीन लिखने के छोटे डेस्क, अतिथियों के बैठने के लिए कालीन तथा दीवारों पर टँगी प्रेरणादायक सूक्तियाँ और 'ओम्' का चित्र दिखाई देता है।
चरणस्पर्श = चरणों का स्पर्श ➔ तत्पुरुष समास (संबंध तत्पुरुष)
कलमदान = कलम रखने के लिए दान/पात्र ➔ तत्पुरुष समास (संप्रदान तत्पुरुष)
रत्नजड़ित = रत्नों से जड़ित ➔ तत्पुरुष समास (करण तत्पुरुष)
स्वर्ण सिंहासन = स्वर्ण का सिंहासन ➔ तत्पुरुष समास (संबंध तत्पुरुष)
भावमुग्ध = भाव से मुग्ध ➔ तत्पुरुष समास (करण तत्पुरुष)
वचनामृत = वचन रूपी अमृत ➔ कर्मधारय समास
हिन्दुत्व = हिन्दू + त्व
अर्थवाला = अर्थ + वाला
साहित्यिक = साहित्य + इक
स्वच्छता = स्वच्छ + ता
चटाइयाँ = चटाई + याँ