સાચો જવાબ:
चंपा स्वभाव से बहुत नटखट, चंचल और शरारती लड़की है। जब कवि पढ़ने-लिखने बैठते हैं, तो वह उनके पास आकर चुपचाप खड़ी हो जाती है। जब कवि का ध्यान भटकता है, तो वह चुपके से उनकी कलम छिपा देती है। जब कवि परेशान होकर जैसे-तैसे कलम ढूँढ़कर लाते हैं, तो देखती है कि कागज़ ही गायब हो चुका है। इस प्रकार कलम और कागज़ छिपाकर वह कवि को परेशान करती है और ऊधम मचाती है।