સાચો જવાબ:
आशय: 'फिरकापरस्त' का अर्थ होता है सांप्रदायिक या गुटबाज़ी करने वाला व्यक्ति, जबकि 'फिकरापरस्त' का अर्थ होता है बात-बात पर सटीक व्यंग्य या ताना (फ़िकरा) कसने वाला व्यक्ति। लेखक कहते हैं कि वे किसी राजनीतिक या सामाजिक गुटबाज़ी (फिरकापरस्ती) में यकीन नहीं रखते, बल्कि सत्य को व्यंग्य के रूप में निडर होकर सामने रख देते हैं। जब भी कोई बात उनके ज़हन में आती है, तो वे तुरंत व्यंग्यात्मक टिप्पणी कर देते हैं, भले ही इसके लिए उन्हें आर्थिक या सामाजिक नुकसान ही क्यों न उठाना पड़े।