સાચો જવાબ:
गोपियों की ईर्ष्या का मुख्य कारण बाँसुरी का लगातार कृष्ण के समीप रहना है। बाँसुरी ने मनमोहन कृष्ण को अपने रूप और सुर से मोह लिया है, जिससे कृष्ण अब गोपियों की परवाह नहीं करते। वह कृष्ण के अधरों (होंठों) पर विराजमान रहती है, जो स्थान गोपियाँ अपने लिए चाहती थीं। कृष्ण का सारा स्नेह अब केवल बाँसुरी के लिए है, जिसके कारण गोपियाँ जलन और विरह की अग्नि में जलती हैं और बाँसुरी से ईर्ष्या करती हैं।