ધોરણ 9 | విષય: Hindi
संदर्भ: यह पंक्ति सुभद्राकुमारी चौहान द्वारा रचित कविता 'वीरों का कैसा हो वसन्त' से ली गई है।
स्पष्टीकरण: कवयित्री दुख व्यक्त करते हुए कहती हैं कि वर्तमान में देश पर अंग्रेजों का शासन है और उन्होंने कवियों-लेखकों पर कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं। भूषण और चंदबरदाई जैसे ओजस्वी कवि अब नहीं रहे, जो वीरों के नसों में बिजली जैसा उत्साह भर सकें। अंग्रेजों की गुलामी के कारण कवयित्री की कलम बँधी हुई है और वह स्वतंत्र होकर वीरों के वास्तविक पराक्रम और क्रांति का गान नहीं कर सकती।